अपने प्रेमी से शादी करने के लिए लड़की बनी शोले फिल्म की वीरू
फिल्म शोले तो आप सबी ने देखि होगी ,जिसमे बंसती से शादी करने के लिए बीरू टंकी पर चढ़ गया था। आंध्र प्रदेश में भी एक ऐसा बाक्य हुआ जिसमे लड़की इसी तरह से अपने प्रेमी से शादी करने के लिए मोबाइल टावर चढ़ गई। लड़की का बॉयफ्रेंड लगभग एक सप्ताह से लापता था इसी बात से दुखी लड़की ने मोबाइल टावर पर चढ़कर अपना प्यार जताने का फैसला कर लिया। और इसके साथ उसने पुलिस को भी खबर कर दी कि वह उसके बॉयफ्रेंड का पता लगाए और बिना देरी के उन दोनों की शादी कराए।
जब पुलिस को इस बात की सूचना दे दी गई तो पुलिस की उपस्थिति में उसे नीचे उतारा गया, बताया जाता है कि इसके तत्काल बाद उसके बॉयफ्रेंड लड़के का भी पता लगाया जा चुका था। इधर स्टूडेंट यूनियन और महिला संगठन के सदस्यों ने उन दोनों के परिवार वालों को उनकी शादी कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पुलिस के काफी समझाने मनाने पर उनके परिवार वाले आखिर उनकी शादी कराने को मान गए। बताया जाता है कि पुलिस स्टेशन के बाहर ही दोनों की शादी करा दी गई। अब रब ही जनता है की उनका प्यार कितना आगे जाता है

No comments