Breaking News

कश्मीर पर सस्पेंस, लोकसभा के साथ इन 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी संभव

चुनाव आयोग रविवार शाम 5 बजे लोकसभा और विधानसभा चुनावों का ऐलान कर सकता है। दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का भी ऐलान संभव है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 10 अप्रैल को हो सकता है। पिछली बार की ही तरह इस बार भी 16 मई को वोटों की गिनती की जा सकती है। सबसे अधिक 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 7-8 चरण, बिहार और पश्चिम बंगाल में 5-6 चरणों में चुनाव हो सकते हैं।
कश्मीर पर सस्पेंस, लोकसभा के साथ इन 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी संभव

पूर्वोत्तर के राज्यों सहित छोटे राज्यों में एक ही चरण में चुनाव हो सकते हैं। इसके अलावा नक्सल प्रभावित प्रदेशों जैसे- छत्तीसगढ़, झारखंड में 3-4 चरणों में चुनाव हो सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर को लेकर संशय बरकरार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान संभव है, लेकिन अंतिम चरण या फिर बाकी राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराए जा सकते हैं। घाटी में सुरक्षाबल चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन अंतिम निर्णय चुनाव आयोग को लेना है। संभावना यह भी है कि जम्मू क्षेत्र और कश्मीर क्षेत्र में अलग-अलग चरणों में चुनाव हो सकते हैं। पहले जम्मू में चुनाव हो, इसके एक-दो सप्ताह के बाद कश्मीर में चुनाव कराए जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयार है, लेकिन उसका मानना ​​है कि पहले लोकसभा चुनाव पर फोकस किया जाना चाहिए। पहले जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव को कराया जाए। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जून या जुलाई महीने में कराए जा सकते हैं। तब तक LoC के किनारे बसे गांवों में हालात सामान्य हो जाएंगे

No comments