Breaking News

विराट कोहली का बड़ा बयान, कहा यह सबसे खराब मैचों में से एक,IPL 2019

राजीव गांधी स्टटेडियम में खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच में आज दर्शकों को सुपर संडे का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।

 हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉर्नर और बेयरस्टो के शतकों से 231 रन बना डाले। इस लक्ष्य के जवाब में मोहम्मद नबी की घातक गेंदबाजी के चलते बैंगलोर को करारी शिकस्त दी। चैलेंजर्स की इस सत्र में लगातार तीसरी हार है। नबी ने 4 ओवर में मात्र रन खर्च करके 4 विकेट झटके
विराट कोहली का बड़ा बयान, कहा यह सबसे खराब मैचों में से एक,IPL 2019

इस लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम शुरुआत से ही घुटने टेकते नजर आई। मात्र 35 रन के भीतर चैलेंजर्स ने 6 विकेट खो दिए। इसके बाद प्रयास और कोलिन डी ग्रैंडहोम की बदौलत बैंगलुरू 100 रनों के पार पहुँच पाया। ग्रैंडहोम ने 32 गेंदों में 37 रन बनाये। बैंगलुरु की टीम 113 पर सिमट गई। हैदराबाद ने 118 रन से मैच जीता

सनराइजर्स हैदराबाद से मिली करारी शिकस्त के बाद विराट कोहली ने कहा कि “यह हमारे सबसे बुरे मैचों से एक है, सचमुझ मुझे इस मैच में कुछ समझ मे नहीं आया। हमारी टीम ने सभी विभागों में लचर प्रदर्शन किया। हैदराबाद ने शानदार खेल दिखाया और एक चैंपियन की तरह मैच खेला। जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने शानदार खेल खेला

मैंने बल्लेबाजी क्रम को अच्छी तरह से संतुलित किया है, नंबर 3 पर खुद बल्लेबाजी करता हु, इसके बाद 4 पर एबी डिविलियर्स है। मैं एबी के साथ बल्लेबाजी कर सकता हूं और विपक्ष को दबाव में रख सकता हूं। हमें सिर्फ अपने खिलाड़ियों को बेहतर चुनौती देने की जरूरत है।

अभी 11 खेल बाकी हैं। रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में पिच अच्छी होगी। हमें अपना ए-गेम लाने की जरूरत है, जैसे हमने मुंबई के खिलाफ किया और उस तरह की तीव्रता के साथ खेला। यदि हम गतियों के माध्यम से जाते हैं, तो हमें नियमित रूप से बुनियादी सामान करने की जरूरत है

No comments