बालाकोट एयर स्ट्राइक से कहां तक खौफ है पाकिस्तान में, क्या कारण है पाकिस्तान की सोच की वो अब भी करारा जबाब देने में सक्षम है
बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक के सदमे से पाकिस्तान उबर नहीं पाया है। अब उसको डर सता रहा है कि भारत क्या इजराइल से मिलकर कोई साजिश तो नही रचेगा जैसा की 1999 कारगिल के युद्ध मैं हुआ था पाकिस्तान का मानना है की भारत युद्ध की शुरुतात कही राज्यथान से ना हो ,लेकिन पाकिस्तान का मीडिया यह कह कर डर को छुपा रहा है की बह भी इसका करारा जबाब देना जानते है , लेकिन बर्तमान परिस्थितियो के अनुसार तो ऐसा प्रतीत नही होता । इसके बाद इस प्लान से फिलहाल भारत ने अपने पांव पीछे खींच लिए हैं। पाक मीडिया के मुताबिक भारत पाकिस्तान पर दो अन्य तरीकों से भी हमला करने की फिराक में है। यह हमला आतंकी और आर्थिक भी हो सकता है।
पाकिस्तान मीडिया में जिस तरह की चर्चा भारत को लेकर चल रही है उससे यह साबित हो गया है वह काफी डरा सहमा है। लेकिन यहां पर एक बड़ा सवाल ये है कि आखिर पाकिस्तान ने इजरायल का यहां पर क्यों जिक्र किया है। अब से पहले इस तरह की बात पाकिस्तान की तरफ से कभी सामने नहीं आई। लेकिन इस बार पाकिस्तान ने जिस वजह से इजरायल का जिक्र किया है वह बेहद खास है। दरअसल, इसको समझने के लिए कुछ दिन पहले का जिक्र करना जरूरी है। आपको बता दें कि बालाकोट के बाद पाकिस्तान के ड्रोन ने राजस्थान में भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन किया था। भारतीय सेना ने इस ड्रोन को तुरंत डर्बी मिसाइल का उपयोग कर मार गिराया था। यह मिसाइल भारत ने इजरायल से ही खरीदी थी। आपको बता दें कि इजरायल में स्पाइडर मिसाइल सिस्टम के तहत छोटी और मध्यम दूरी की मारक क्षमता वाली डर्बी और पाएथन-5 मिसाइल का निर्माण है। लेकिन भारत में इस मिसाइल का पहली बार इस्तेमाल किया गया है।
No comments