श्री नयना देवी मंदिर मे नवरात्रों के चलते लुट पाट को दिया जा रहा अंजाम
नयना देवी जी विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी जी में रविवार को महिला स्नैचर गिरोह ने एक श्रद्धालु के हाथ से सोने का कड़ा चुराने की कोशिश की। महिला स्नैचर अपनी वारदात को अंजाम देने में पूर्ण रूप से सफल हो गई थी कि अचानक वहां पर उपस्थित एक श्रद्वालु ने महिला को सोने का कड़ा काटते फिर उसे जमीन से उठाते देख लिया। इससे श्रद्धालु ने मौके पर महिला को पकड़ लिया और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि यह महिला स्नैचर अकेली नहीं थी इस महिला के साथ अन्य कई महिलाएं भी थीं जो संबंधित श्रद्धालु को चारों ओर से घेरे हुए थी कि कोई व्यक्ति इस वारदात को देख न सके। इस खबर से पुरे इलाके मे अफरा तफरी मच गई पुलिस ने मोके पर आकर हालात का जायजा लिया और महिला को हिरासत मे ले लिया |
उल्लेखनीय है कि पहले भी ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नवरात्र मेले के दौरान असामाजिक तत्व और जेब कतरे, महिला चैन स्नैचर गिरोह सक्रिय हो जाते हैं और श्रद्धालुओं की कीमती सामानों पर इनकी नजर रहती है लेकिन यहां पर यह गिरोह अपने कारनामों में सफल नहीं हो रहे हैं क्योंकि पुलिस दल ने सादे लिबास में भी अपने कर्मचारी तैनात किए हैं जो हर एक व्यक्ति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने नवरात्रों के चलते अपनी चोकशी और बड़ा दी है

No comments