चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 37 रन से हराने के साथ ही मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL में जीत का शतक लगाया. मु्ंबई ने टूर्नामेंट में अपनी 100वीं जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है. दूसरे नंबर चेन्नई है जिसने 93 मुकाबले जीते हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स 88 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है.
मुंबई ने IPL 12 में चार मैच में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. बता दें कि रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का पिछले सीजन से लगातार छह मैचों से चल रहा विजय रथ भी रोक दिया है
बुधवार को खेले गए IPL के 15वें मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बनाए. चेन्नई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन ही बना सकी. मुंबई की जीत की पटकथा हार्दिक पंड्या ने लिखी, जिन्होंने पहले 8 गेंद पर 25 रन बनाए और बाद में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए तीन विकेट भी झटके
चेन्नई के लिए केदार जाधव ने सर्वाधिक 58 रन बनाए. सुरेश रैना ने 16 और महेंद्र सिंह धोनी ने 12 रनों का योगदान दिया. ओपनर्स अंबाती रायडू शून्य और शेन वॉटसन पांच रन ही बना सके. मुंबई के लिए हार्दिक के अलावा लसिथ मलिंगा ने तीन और जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दो विकेट लिए
वहीं मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल करियर का छठा अर्धशतक लगाते हुए सबसे अधिक 59 रन बनाए. क्रुणाल पंड्या ने 42 रन की पारी खेली. हार्दिक पंड्या 8 गेंद पर 25 रन बनाए. वहीं, कीरोन पोलार्ड ने सात गेंद पर 17 रन की पारी खेली. दोनों ने ड्वेन ब्रावो के आखिरी ओवर में 29 रन बनाए
Pages:
1
2
No comments