Breaking News

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नारी शक्ति पर आधारित किताब का किया विमोचन

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुरुवार को राजभवन में वयोवृद्ध लेखक शिव सिंह चौहान की लिखी पुस्तक ‘कतरन से परिवर्तित होती नारी’ का विमोचन किया। यह पुस्तक समाज में नारी की विभिन्न रूपों में भूमिका और नारी शक्ति पर आधारित है, जिसे लेखक ने नारी जगत का गौरवमयी इतिहास और भारतीय जनमानस में महिलाओं के सम्मान पर केंद्रित किया है।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नारी शक्ति पर आधारित किताब का किया विमोचन,Governor Acharya Debavrat releases book based on women's power

राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “चौहान ने एक महत्वपूर्ण विषय पर मौजूदा संदर्भ में समाज का ध्यान आकर्षित किया है। भारतीय संस्कृति में नारी को हमेशा से आदरपूर्ण स्थान प्राप्त है। उपनिषद्काल में वेदज्ञात्री नारियों का उल्लेख मिलता है और आज भी विकास का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां नारी की अहम भूमिका न हो। यह लेखक की अनूठी रचना है

शिव सिंह चौहान सोलन जिले के कसौली तहसील के चपला गांव के निवासी हैं। वह सोलन स्थित सूचना एवं जन संपर्क विभाग में जिला लोक संपर्क अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह सेवाकाल के बाद भी रचनात्मक राजनीतिक भावबोध तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने पूर्व में भी कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनका संकलन उन्होंने राज्यपाल को भेंट किया

No comments