हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने T.G.T ARTS, NON MEDICAL और J.B.T पदों को भरने के लिए लिखित छंटनी परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड-699 की लिखित परीक्षा 11 मई को सुबह के सत्र में होगी।
टीजीटी नॉन पोस्ट कोड-700 की लिखित परीक्षा भी उसी दिन शाम के सत्र में होगी। इसके अलावा कमीशन से जेबीटी पोस्ट कोड-721 पदों को भरने के लिए छंटनी लिखित परीक्षा 12 मई को सुबह के सत्र ली जाएगी। उसी दिन शाम के सत्र में मत्स्य अधिकारी पोस्ट कोड-589 के पदों के लिए परीक्षा होगी।
मत्स्य अधिकारी के लिए हमीरपुर और शिमला में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। 13 मई को सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर पोस्ट कोड-621 के पदों के सुबह के सत्र और स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-622 के पदों के लिए शाम के सत्र में परीक्षा होगी।
14 मई को सुबह के सत्र में लाइब्रेरियन पोस्ट कोड-587 और शाम के सत्र में स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-623 पदों के लिए लिखित परीक्षाएं होंगी। 13 और 14 को होने वाली लिखित परीक्षाओं के लिए हमीरपुर में केंद्र स्थापित किए गए हैं।
अभ्यर्थी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध होगी ।इसके अलावा चेक यूअर एप्लीकेशन स्टेटस पर अपने रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी भी ले सकते हैं। रोलनंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। एडमिट कार्ड संबंधित अभ्यर्थी के डिजिलॉकर एप पर भी उपलब्ध रहेंगे।

No comments