बड़ा हादसा होने से बचा गरीव को हुई हानि केसे लगी आग
पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड पर सोमवार सुबह करीब चार बजे बस स्टैंड पर पंजाबी ढाबे में एकदम से आग लग गई। आग से ढाबे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे करीब 1.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ लगते चार अन्य खोखो को आग की चपेट में आने से बचाया गया। आग से मनाली बस अड्डे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। एचआरटीसी की बसों को भी यहां से हटाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अंशु पंजाबी ढाबा में सोमवार तड़के करीब चार बजे आग लगी। जब लोगों ने आग को देखा तो तुरंत अग्निशमन विभाग के कार्यालय को फोन से सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी और कर्मचारी तुरंत वाहन सहित बस अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। ढाबे के मालिक संजय कुमार पुत्र हंसराज का एक लाख का नुकसान हुआ है। जिसे बह काफी हराश है
No comments