Breaking News

फेल होने पर की मासूम ने खुदखुसी क्यों लिया इतना बड़ा फ़ेसला जानिए इस के बारे मे


 नूरपुर थाना क्षेत्र के तहत एक गांव की 14 वर्षीय छात्रा का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी दौड़ गई। नाबालिग छात्रा दो दिन से लापता थी। हालांकि, अभी यत पता नहीं चल पाया है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। जानकारी के मुताबिक यह छात्रा शनिवार को अपने चचेरे भाई के साथ स्कूल में एडमिशन लेने गई थी। लेकिन घर वापस नहीं लौटी। दरअसल, नाबालिग छात्रा नौवीं कक्षा में फेल हो गई थी और परिजनों उसे दोबारा दाखिला लेने की बात कही। शनिवार को उसका चचेरा भाई उसे स्कूल ले गया और उसके बाद अपने काम पर चला गया। लेकिन लड़की देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों और गांव वासियों ने उसकी हर जगह तलाश की। इसके बाद नाबालिग के पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, सोशल मीडिया में भी उसकी गुमशुदगी की बातें आ रही थीं, लेकिन मंगलवार सुबह उसका शव घर से 300 मीटर दूरी पर खेतों में एक पेड़ से चुनरी से लटका पाया गया। सुबह परिजन खेतों में गोबर फेंकने जा रहे थे तो खेत के निचली तरफ से अजीब दुर्गंध आने पर उन्होंने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया जा रहा है की उनका परिवार बहुत गरीब था इसके चलते छात्रा के फेल होने पर परिवार भी दुखी था तो छात्रा इस सदमे को बरदास नही कर पाई इस लिए उसने मौत का रास्ता चुन लिया 

फेल होने पर की मासूम ने खुदखुसी क्यों लिया इतना बड़ा फ़ेसला जानिए इस के बारे मे



इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी साहिल अरोड़ा के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका चार बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसकी एक बहन शादीशुदा, जबकि अन्य सभी छोटी थीं। उसके पिता मजदूरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी है। छात्रा ने दाखिले के लिए घर से मिले तीन सौ रुपये उसने अपनी चप्पलों के पास ही रखे थे। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव की फॉरेंसिक टीम से जांच करवाई जा रही है। उसके पश्चात शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



No comments