शिमला मे एक बार फिर से गुडिया के साथ हुआ दुष्कर्म पुलिस ने की होती सुनवाई तो नही होता गुडिया के साथ ऐसा
शिमला में एक और गुड़िया पुलिस की घोर लापरवाही की वजह से दरिंदगी का शिकार हो गई। इस गुड़िया को पहले ही अपने साथ कुछ गलत होने का अंदेशा हो गया था। हैवानों से बचने के लिए इस गुड़िया ने लक्कड़ बाजार चौकी में बैठी स्मार्ट पुलिस से मदद मांगी थी ।चौकी में मौजूद किसी भी पुलिस वाले को गुड़िया की बेबसी और उसके चेहरे पर छाया खौफ नजर नहीं आया। इतना ही नहीं उन्होंने जरा भी नहीं सोचा कि रात हो गई है गुड़िया के साथ किसी महिला कांस्टेबल को साथ भेज दें या फिर गाड़ी में ही छोड़ छाएं। अगर पुलिस थोड़ी सी भी साबधानी दिखाती तो शायद ते घटना नही घटती और गुडिया के साथ कुछ न होता
बताया जा रहा है की पुलिस चौकी से निकलने के बाद डरी सहमी गुड़िया तेज कदमों से घर की तरफ जा रही थीं। लेकिन जो डर उसे सता रहा था वही हुआ। रास्ते में दरिंदों ने उसका अपहरण किया और दुष्कर्म किया।पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। लक्कड़ बाजार चौकी के उन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से प्रशासन के हाथ कांप रहे हैं। इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन ने मीडिया से पूरी तरह से दूरी बना ली है।कुछ भी बताने से बचते रहे। पुलिस के अनुसार मेडिकल में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने अब इस मामले में जांच तेज कर दी है। अगर पुलिस ही साथ न डे किस से मदत मागे आखिर कब तक लडकियों के साथ ऐसा होता रहेगा |

No comments