असेसमेंट रिवाइज करने के लिए भेजा ज्ञापन पत्र विद्यार्थियों को दिया जाये उनका सही हक
हमीरपुर मे AVP विद्यार्थी परिषद इकाई हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति को कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. हरदेव सिंह जमवाल के माध्यम से सोमवार को एक ज्ञापन पत्र भेजा। इस ज्ञापन में परिषद ने कुलपति से छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को पिछले वर्ष की भांति रिवाइज असेसमेंट सुविधा देने की मांग उठाई। ज्ञापन इकाई हमीरपुर के सचिव पुष्पदीप शर्मा की अध्यक्षता में सौंपा गया। पुष्पदीप ने कहा कि दो-दो बार री-अपीयर पेपर देने के बाद भी ग्रेड में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को एफ ग्रेड ही आ रहा है।

No comments