मोदी सरकार का पांच साल का कार्यकाल कांग्रेस से कहीं बेहतर: सीएम जयराम
केंद्र की मोदी सरकार का 5 साल का कार्यकाल कांग्रेस के छः दशक के कार्यकाल से कहीं बेहतर रहा है और देश की जनता भी यह स्वीकार कर चुकी है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजा का तालाब में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक विकसित भारत की नींव रखी गई है और आने वाले पांच वर्षों में हमारा देश विश्व का अग्रणी देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने मन बना लिया है कि मोदी को पुनः देश की कमान संभाली जाए। उन्हांने कहा कि मोदी सरकार ने देश को मजबूती दी है और आज भारत शक्तिशाली देशों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और यह देखकर कांग्रेस के नेता घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी हार नजदीक आता देख विपक्ष के नेता लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद की राजनीति कर रही है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्हांने कहा कि ऐसी राजनीति पर हमेशा के लिए अंकुश लगना चाहिए तथा इसके लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाना होगा। उन्हांने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के विकास को गति देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता का दायित्व बनता है कि भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जाए
उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आग्रह किया कि लोकसभा की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि हिमाचल प्रदेश में भी विकास की गति में और तेजी आ सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी किशन कपूर अनुभवी एवं ईमानदार नेता हैं। उन्हांने कहा कि किशन कपूर जनता की आकांक्षाओं से भलीभांति परिचित हैं ऐसे में वे जनता की आवाज को संसद में प्रभावशाली ढंग से उठाएंगे।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को फतेहपुर से ऐतिहासिक बढ़त दिलाएं ताकि सरकार आने वाले समय में फतेहपुर की मांगों को प्राथमिकता से पूरा कर सकें। इस अवसर पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर, विधायक राकेश पठानिया, रीता धीमान सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे

No comments