नौकरी की तलाश में अब भटकना नही पड़ेगा क्योंकि नादौन में आयोजित होगा रोजगार मेला
नादौन मे स्थित हिम दर्शन आईटीआई कोहला में 24 अप्रैल को जूपिटर सोलर पावर एनर्जी और जूपिटर इंटरनेशनल कंपनी बद्दी रोजगार मेला लगाएगी। इसमें इलेक्ट्रीशियन, मेकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स के विषय के आईटीआई पास और अंतिम वर्ष में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे। शहर के युवायो के लिए ये एक सुनेहरा मौका है
संस्थान के प्रधानाचार्य कमलजीत परमार ने कहा कि अभ्यर्थियों को रोजगार पाने के लिए अपने शैक्षणिक योग्यता के समस्त सत्यापित प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार पद और वेतन के लिए चयनित किया जाएगा। व्यक्ति का चयन नियमित आधार पर किया जाएगा।

No comments