कोलकाता और राजस्थान मे जंग शुरु , IPL 2019
कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने राजस्थान के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे इंडियन टी-20 लीग के 21वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में राजस्थान ने अपनी टीम में दो बदलाव किया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्टुअर्ट बिन्नी की प्रशांत चोपड़ा और वरुण एरॉन की जगह एस. मिधुन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, मेहमान टीम कोलकाता ने एक बदलाव करते हुए लॉकी फर्ग्यूसन की जगह हैरी गर्ने को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट और बेन स्टोक्स जैसे गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में अंतिम ओवरों में अब तक काफी रन लुटाए हैं। ऐसे में चैलेंजर बेंगलोर के खिलाफ शुक्रवार को पावर हिटिंग का जबर्दस्त नमूना पेश करने वाले आंद्रे रसेल (13 गेंद में नाबद 48 रन) को रोकने के लिए अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना होगा।
टीम की सूचि इस प्रकार है
कोलकाता : क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, हैरी गर्ने और प्रसिद्ध कृष्णा।

No comments