Breaking News

गर्मियों के मौसम में मटके का पानी सेहत के लिए है बहुत लाभकारी

वर्तमान में गर्मियों में लोग फ्रीज या वाटर कूलर का ठंडा पानी खूब पीते है लेकिन पुराने समय में जब फ्रीज आदि की सुविधा नही थी उस समय लोग मटके या घड़े का ठंडा पानी खूब पीते थे। आज भले ही फ्रीज का पानी ज्यादा ठंडा लगे लेकिन मटके का पानी गुणवत्ता की दृष्टि से उससे बहुत बेहतर होता है।मटके के पानी को अमृत समान माना जाता है क्योंकि इसको पीने से कभी लोग बीमार नहीं पड़ते है।इसलिये मटके का पानी सेहत के लिये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।
गर्मियों के मौसम में मटके का पानी सेहत के लिए है बहुत लाभकारी,Potato water is very beneficial for the summer season

आखिर आप सोच रहे होंगे कि मिट्टी के बने मटके में पानी ठंडा कैसे रहता है तो इसका कारण यह है कि इसमें बहुत ही छोटे-छोटे छेद होते हैं। इन छोटे छेदों द्वारा मटके का पानी बाहर निकलता रहता है। इसके चलते वाष्पीकरण की क्रिया होती है। इस पूरी प्रक्रिया में मटके का तापमान कम हो जाता है और पानी ठंडा रहता है


  • मटका, पानी को जलवायु के आधार पर ठंडा रखता है,‍ जिससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता।



  • फ्रिज का पानी गले को नुकसान पहुंचा सकता है जबकि घडे का पानी गले पर नर्म प्रभाव छोड़ता है।


जैसे प्‍लास्‍टिक के बोतल में पानी भर घंटों तक रखने से हैं उसमें प्‍लास्‍टिक के गुण आ जाते हैं। ऐसे ही मिट्टी के मटके में पानी रखने पर उसमें मिट्टी के गुण बढ जाते हैं, जिससे  प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है

No comments