गर्मी की शुरुआत मे ही होने लगी पानी की किलत
बिझड़ी गर्मी के मौसम के शुरुआती दौर में ही पेयजल किल्लत ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बड़सर उपमंडल में पेयजल योजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद लोगों की प्यास नहीं बुझ पाई है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेयजल किल्लत ने लोगों परेशानी बढ़ा दी है। उपमंडल बड़सर, गारली पेयजल योजना, टिप्पर-अंबेड़ी पेयजल योजना, घंघोट पेयजल योजना, महारल-दख्योड़ा पेयजल योजना आदि प्रमुख पेयजल योजनाओं पर प्रदेश सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में पेयजल समस्या लगातार बनी हुई है। गौर रहे कि उपमंडल में ऐसे कई गांव हैं, जहां पानी की सप्लाई चार व पांच दिन बाद हो पा रही है
लोगों की परेशानी का कारण यह है कि जब गर्मी के मौसम के शुरुआती दौर में ही यह हालत है, तो जब गर्मी का मौसम पूरे यौवन पर होगा, तो क्या हाल होगा। स्थानीय लोगों में अश्वनी धीमान, रणजीत, अनिता देवी, राजेश कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार, सुनीता देवी, अनिता कुमारी, लता देवी, अशोक कुमार व विकास कुमार सहित अन्य का कहना है कि पानी की सप्लाई चार-पांच दिन के बाद हो रही है। लोगों का कहना है कि गर्मी में अगर यही स्थिति रही, तो विभाग टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई करें।

No comments