Breaking News

Huawei P30 Lite की सेल शुरू हुई, इसमें है 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने अप्रैल की शुरुआत में भारत में 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। जिनमें हुवावे p30 प्रो और हुवावे p30 लाइट शामिल है। इनमें से p30 Lite की बिक्री आज यानी 25 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। Huawei P30 Lite के खासियत के बारे में बात करें तो इसमें 3 रियर बैक कैमरा दिए गए हैं।
Huawei P30 Lite की सेल शुरू हुई, इसमें है 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

स्पेसिफिकेशन :-

इस स्मार्टफोन में 6.15 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 1080 * 2312 पिक्सेल का है। इस स्मार्टफोन का एंड्राइड 9.0 pie का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हाई सिलिकॉन किरिन 710 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में डाटा को स्टोर करने के लिए 4जीबी रैम तथा 6 gb रैम के दो वेरिएंट दिए गए हैं जिनका आंतरिक स्टोरेज 128GB दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल तथा 8 मेगापिक्सल तथा 2 मेगापिक्सल बैक कैमरा दिया गया है तथा परफेक्ट सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 3340 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कीमत :-

4जीबी रैम वाले स्मार्टफोन की कीमत ₹19990 तथा 6GB रैम वाले स्मार्टफोन की कीमत ₹22990 है। आप इस मोबाइल को फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन दोनों माध्यम से खरीद सकते हैं।




No comments