पुलिस विभाग मे 1063 पदों के लिए साढ़े 82 हजार आवेदन
पुलिस विभाग के तहत होने वाली 1063 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए 82 हजार 450 आवेदन आए हैं। हालांकि आवेदन भरने के अंतिम दिन भी हिमाचल पुलिस की वेबसाइट सही ढंग से नहीं चली, जिस कारण आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा
। आवेदकों को मंगलवार रात 12 बजे तक फॉर्म भरने का मौका दिया गया। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1063 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें पुरुष कांस्टेबल के 720 पद, महिला कांस्टेबल के 213 पद व चालक कांस्टेबल के 130 पद शामिल हैं। हिमाचल पुलिस के प्रवक्ता डा. कुशाल शर्मा ने बताया कि इसके बाद आवेदनों की छंटनी की जाएगी।
उसके बाद ग्राउंड टेस्ट और लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदकों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई होगी, लेकिन 72 घंटे के भीतर 24 हजार ने आवेदन किए हैं

No comments