Breaking News

स्कूल के समस्त स्टाफ को बदलो, बच्चे नहीं जाएंगे स्कूल

जिला हमीरपुर के एक सरकारी स्कूल में छात्रा को आपत्तिजनक मेसैज भेजने पर बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के समस्त स्टाफ को बदलने की मांग की है। अभिभावकों ने कहा है कि अगर तीन दिन के भीतर समस्त टीचिंग स्टाफ नहीं बदला तो वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।

एसएमसी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन समिति ने मांग उठाई है कि आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

बुधवार को स्कूल में मामले की जांच को पहुंचे शिक्षा उपनिदेशक उच्च जसवंत सिंह को स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान संजीव कुमार, ग्राम पंचायत बड़सर, भकरेड़ी, बल्याह के सभी सदस्यों ने स्कूल स्टाफ को बदलने की मांग उठाई है।

बीते वर्ष जिला के दो अन्य स्कूलों में इस तरह का मामला सामने आ चुका है। एक मामले में शिक्षा विभाग ने आरोपी अध्यापक को सस्पेंड कर दिया था। उधर, एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा ने कहा कि स्कूल खुला रखा जाएगा और नियमित कक्षाएं चलेंगी। वह खुद स्कूल की निगरानी करेंगे।

 स्कूल में हंगामे के बाद बच्चों को पढ़ा रहे अध्यापकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुस्साई भीड़ ने स्कूल के बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकालकर प्रांगण में भेज दिया। दिन भर तपती धूप में बच्चे जमीन पर बैठे रहे। भीड़ इस बात पर अड़ी थी कि स्कूल के स्टाफ को स्कूल से हटाया जाए। काबिलेगौर है कि एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप था

No comments