Breaking News

धोनी ने छक्का मारकर पूरा किया शतक, याद आया 2011 वर्ल्ड कप फाइनल


वर्ल्ड कप से पहले आखिरी अभ्यास मैच में टीम इंडिया ने अपनी ताकत का अहसास करवा दिया है। पहले अभ्यास मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दूसरे अभ्यास मैच में टीम ने दमदार वापसी की और बांग्लादेश के खिलाफ 350 से अधिक का विशालकाय स्कोर बनाया

मंगलवार को कार्डिफ में बांग्लादेश और इंडिया आखिरी अभ्यास मैच में टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी धोनी ने अपना दम दिखाते हुए तूफानी शतक जमाया धोनी ने 73 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी में धोनी ने 6 छक्के और 8 चौके लगाए। बात यह रही कि धोनी ने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया

धोनी 78 गेंदों पर 113 रन बनाकर अंतिम ओवर में आउट हुए। यह 2017 के बाद से धोनी का पहला शतक है। इससे पहले धोनी ने 19 जनवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय मैच था और यह अभ्यास मैच है

मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 100 रन के अंदर टीम के टॉप आर्डर के मुख्य बल्लेबाज आउट हो गएमुश्किल में दिख रही टीम इंडिया को केएल राहुल ने धोनी के साथ मिलकर उबारा और दोनों ने अपने-अपने शतक पूरे किए। दोनों की शतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 50 ओवर में 359 रन बनाए।

No comments