Oppo Reno, Oppo Reno 10x Zoom आज भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा स्लाइडर सेल्फी कैमरा
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो आज भारत में Oppo Reno सीरीज के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिनमें ओप्पो रेनो और ओप्पो रेनो 10एक्स जूम एडिशन शामिल हैं। रेनो सीरीज के फोन की खासियतों की बात करें तो इनमें साइड स्विंग फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो रेनो सीरीज की लॉन्चिंग आज नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे होगी। फोन की लॉन्चिंग को लाइव ओप्पो रेनो इंडिया के यूट्यूब चैनल और ट्विटर पर देखा जा सकेगा
Oppo Reno, Oppo Reno 10x Zoom Edition की कीमत
वैसे तो Oppo ने इन दोनों की कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कीमतों की बात करें तो Oppo Reno की शुरुआती कीमत (6GB RAM + 128GB) 2,999 चीनी युआन यानि करीब 30,200 रुपये और 6GB रैम+256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,299 चीनी युआन यानि करीब 33,300 रुपये है। वहीं Oppo Reno 10x Zoom एडिशन की शुरुआती कीमत 3,999 चीनी युआन यानि करीब 40,200 रुपये होगी

No comments