Breaking News

हिमाचल में वर्ष 2021 की जनगणना की तैयारी शुरू, कमेटी गठित



हिमाचल सरकार ने वर्ष 2021 की जनगणना की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को नोडल महकमा बनाया है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन भी किया गया है

मंगलवार को सरकार ने इस संबंध में अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। 2011 की सामान्य जनगणना के बाद अब 2021 की जनगणना का काम भी शुरू होने जा रहा है। केंद्र सरकार का इस संबंध में हिमाचल सरकार के साथ संवाद शुरू हो गया है।

इसी के साथ ही राज्य सरकार ने भी अपनी तैयारी कर ली है। इस अधिसूचना के मुताबिक जीएडी का अनुभाग-बी जनगणना से जुडे़ तमाम कामकाज देखेगा। जीएडी के सचिव आरएन बत्ता जनगणना से जुड़ी तमाम गतिविधियों के लिए जिम्मेवार रहेंगे।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति के अध्यक्ष जहां मुख्य सचिव बनाए गए हैं, वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं योजना, प्रधान सचिव शहरी, प्रधान सचिव शिक्षा, प्रधान सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और सदस्य सचिव निदेशक जनगणना संचालन इसके सदस्य सचिव होंगे

No comments