Breaking News

कांगड़ा-चंबा के नौ प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानतें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड लहर ने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के 9 प्रत्याशियों की जमानत रद्द करवा दी। इनमें से चार प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो 1000 वोटों के आंकड़े को भी नहीं छू पाए, जबकि इनसे ज्यादा वोट नोटा के खाते में चले गए

जमानत जब्त करवाने प्रत्याशियों मेें बहुजन समाजवादी पार्टी के डॉ. केहर सिंह को 8,866, नवभारत एकता दल के प्रेम चंद विश्वकर्मा को 2,371, स्वाभिमान पार्टी के डॉ. स्वरूप सिंह राणा को 959, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के सुभाष चंद को 970, निर्दलीय पार्टी के उम्मीदवार चंद्रभान (बाबला) को 564, निर्दलीय उम्मीदवार कर्नल नरेंद्र पठानिया को 908, निर्दलीय उम्मीदवार निशा कटोच को 1398, निर्दलीय उम्मीदवार वचन सिंह राणा को 2240 तथा निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. संजीव गुलेरिया को 4573 मत प्राप्त हुए।

इनमें से बीएसपी के प्रत्याशी डा. केेहर सिंह व कर्मचारी नेता डा. संजीव कुमार ऐसे प्रत्याशी रहे हैं, जिन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र से 200 से अधिक वोट प्राप्त किए हैं। वहीं अन्य प्रत्याशियों में से अधिकतर ऐसे हैं, जिन्हें हर विधानसभा क्षेत्र से 100 वोट भी प्राप्त नहीं हो सके

No comments