गमले के पोधे को जमीन की ताकत का अंदाजा नही क्यों कहीं ऐसी बात
कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार गमले में पैदा हुए पौधे को जमीन की ताकत का पता नहीं होता है, उसी प्रकार भाजपा के कुछ नेताओं को कांग्रेस के कार्यकाल व कार्यप्रणाली का ज्ञान नहीं है। कांग्रेस इस बार पहले के मुकाबले काफी एकजुट है। हर कार्यकर्ता चुनाव मैदान में डटा हुआ है। कांग्रेस में उनके शामिल होने का लाभ मिलेगा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को वह पूरी तरह से जानते हैं। गांव-गांव से वह जुड़े हुए हैं। सुरेश ने कहा कि इसका चुनाव परिणाम में फर्क दिखेगा। जो भाजपा नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ भी नहीं किया है, वह नेता पहले पिछले 70 सालों का पूरी तरह से अध्ययन कर लें। कांग्रेस पार्टी ने देश के आजाद होने से लेकर अब तक विकास करवाया है।

No comments