सांडो का खोफ जारी दो सांडो की लड़ाई मे फंस गई महिला क्या हुआ उसके बाद
नादौन कस्बे में सांड़ों का खौफ बरकरार है। मंगलवार शाम को दो सांड़ों के बीच भिड़ंत की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। महिला नादौन अस्पताल में कर्मचारी है और छुट्टी के बाद स्कूटी पर अपने घर जा रही थी। इस दौरान वह अचानक बाजार में दो सांड़ों की लड़ाई की चपेट में आ गई। वह स्कूटी से गिर गई तथा घायल हो गई इस घटना में कर्मचारी महिला की टांगों तथा शरीर के अन्य भागों में गहरी चोटें आई हैं। मौके पर उपस्थित दुकानदारों ने बड़ी मुश्किल से सांड़ों को बाजार से खदेड़ा और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। महिला को काफी गंभीर चोटे आयी है

No comments