Breaking News

मूक बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार


पुलिस थाना भवारना के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति महिला का पड़ोसी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मंगलवार रात को हुई इस वारदात की शिकायत महिला ने पति के साथ पुलिस को सौंपी है।


शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को वह अपने छोटे बच्चे के साथ घर में सो रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके घर का दरवाजा खोला। उसने सोचा उसका पति घर आया है, जो बाहर नौकरी करता है। लेकिन घर में घुसे व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इसकी सूचना महिला ने अपने पति को दी। बुधवार को घर आए पति ने पत्नी के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। महिला ने आरोपी को पहचान लिया है। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

No comments