एचआरटीसी में भरे जाएंगे चालकों के 176 पद, इस दिन से होंगे ड्राइविंग टेस्ट
एचआरटीसी में चालकों के रिक्त पदों को भरने के लिए ड्राइविंग टेस्ट तीन जून से होंगे। आचार संहिता के चलते टेस्ट रोक दिए गए थे। परिवहन निगम के महाप्रबंधक (प्रशासन) ने यह निर्देश जारी किए हैं
एचआरटीसी में 176 चालकों के पदों को भरे जाना है। तारादेवी और धर्मशाला में इसके टेस्ट लिए जाने हैं। आचार संहिता के चलते 13 मार्च, 2019 को यह टेस्ट रोक दिए थे। अब आवेदकों को टेस्ट के लिए बुलाया गया है

No comments