Breaking News

पहले जहर खाया फिर फंदा लगाया

सरकाघाट उपमंडल की टिक्कर पंचायत में 65 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। फंदा लगाने से पहले उसने जहर का सेवन भी किया था। उसकी पहचान नरोत्तम दास पुत्र दासू राम गांव खनकर ने के रूप में हुई है।

सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बेटा देखने गया। जब दरवाजा खोला गया, तो देखा कि नरोत्तम वह फंदे पर झूल रहा था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि पता चला है कि मृतक का अपनी पत्नी के साथ गुजारा भत्ते को लेकर कोर्ट में केस चला हुआ था। एसएचओ सतीश पाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है

No comments