ऊहल की लहरों में बह गया रोहतक का सैलानी
बरोट के पास मुल्थान में ऊहल में डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम चंद पुत्र सुभचंद निवासी रोहतक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रोहतक से रामचंद, धर्मदेव, आनंद प्रकाश व मनजीत बरोट घूमने के लिए आए थे।
शनिवार सुबह करीब दस बजे वे ऊहल में गोता लगाने चले गए। नदी में नहाते समय रामचंद पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने उसे बचाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसका में पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की मदद से करीब 250 मीटर दूर युवक का शव बरामद किया गया।
दोस्तों ने बताया कि वे रोहतक से घूमने के लिए पहुंचे और सुबह उन्होंने तैराकी का प्लान बनाया और नदी में चले गए। इसी बीच उनका दोस्त पानी के तेज बहाव में बह गया। मुल्थान चौकी के हैड कांस्टेबल संजीव कुमार ने कहा कि शव को बैजनाथ अस्पताल में ले जाया गया है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है

No comments