पांच जिंदगियां बचाने के लिए जारी दौड़ समाप्त
पांच मासूम जिंदगियों को बचाने के लिए भीषण गर्मी के बीच सिरमौर व सोलन की सड़कों पर दौड़ रहे धावक सुनील शर्मा की दौड़ रविवार देर शाम समाप्त हो गई। वह करीब 500 किलोमीटर का सफर तय कर नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में पहुंचे।
सुनील शर्मा के साथ पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह व सुनील के अन्य सहयोगी भी चैरिटी रन को समाप्त कर नाहन पहुंचे। हिमाचली चीते के नाम से मशहूर सुनील शर्मा ने चैरिटी के लिए शुरू की गई इस दौड़ के माध्यम से एक और रिकार्ड अपने नाम कर लिया

No comments