शिमला की भव्या एम्स में सिलेक्ट
राजधानी शिमला की भव्या ठाकुर ने नीट की परीक्षा में देश भर में 1136वां रैंक हासिल कर अपना चयन एम्स में भी सुनिश्चित किया है। भव्या ठाकुर के पिता कोर सिंह ठाकुर निजी सचिव हैं तथा माता भुवनेश्वरी ठाकुर शिक्षिका हैं।
इससे पहले भव्या ने 12वीं सीबीएसई मेडिकल की परीक्षा में 97.6 फीसदी अंक लेकर हिमाचल में प्रथम स्थान पाया और फिर नीट-2019 की परीक्षा में 562 अंक लेकर एमबीबीएस के लिए चयन सुनिश्चित किया। भव्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता तथा विद्यापीठ शिमला को दिया।

No comments