Breaking News

चुवाड़ी में सात साल के मासूम को निगल गया पानी

उपमंडल मुख्यालय के समीप कलम खड्ड में शनिवार को सात वर्षीय लड़के की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विश्व पुत्र अर्जुन गांव कुलेरा के तौर पर की गई है, जोकि कस्बे के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था।

पुलिस ने  शव का सिविल अस्पताल चुवाडी में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार विपन कुमार ने दस हजार रूपए की फौरी राहत प्रदान कर दी है। 

जानकारी के अनुसार आईपीएच विभाग में कार्यरत अर्जुन का सात वर्षीय इकलौता बेटा विश्व शनिवार को अपने दोस्तों संग खड्ड में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया।  मौके पर पहुंचे लोगों ने पाया कि विश्व का शरीर पानी में तैर रहा था। लोगों ने उसे चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित करार दे दिया। उधर, एसपी चंबा डा. मोनिका भुटुंगरू ने घटना की पुष्टि की है

No comments