Breaking News

अंब में टीचर ने प्लस वन की छात्रा से की छेड़छाड़

विकास खंड अंब के तहत पड़ते एक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में एक गुरु द्वारा शर्मसार कर देने की घटना का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार एक कम्प्यूटर अध्यापक स्कूल की छात्रा पर कई दिनों से बुरी नज़र रखे हुए था। 

सने  शनिवार को स्कूल समय में मौका मिलते ही  प्लस बन की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने शुरू कर दी। उक्त घटना की अन्य विधार्थियों को भी भनक लगने के बाद घटना आग की तरह चारों ओर फैल गई। इसी बीच स्कूल के अन्य स्टाफ  को अध्यापक की करतूत का पता चलने पर सभी ने उसकी खूब छितर परेड करने के साथ-साथ खूब लताड़ा। 

इसी बीच सूचना मिलने पर गांव वासी व पंचायत सदस्य भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी अध्यापक स्कूल से फरार हो गया। फिलहाल मामला अभी तक प्रिंसिपल के पास है। प्रिंसिपल का कहना है की अभिभावकों के आदेशानुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर जिस तरह से एक गुरु ने एक तार तार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है, लोगो मे भारी रोष पाया जा रहा है।

No comments