Breaking News

चलती बस मे लगी आग पुलिस लगा रही आग लगने के कारणों का पता


हिमाचल में कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे स्थित पतलीकूहल के पास सैलानियों से भरी बस में अचानक आग भड़क गई। हादसा देररात को हुआ। आग लगने के बाद सैलानियों में अफरातफरी का माहौल रहा। सैलानियों को जैसे पता चला की बस मे आग लगी है तो सभी सैलानि काफी डर गये 

चलती बस मे लगी आग पुलिस लगा रही आग लगने के कारणों का पता



जानकारी के अनुसार दिल्ली से आ रही लग्जरी बस आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि, बस में सवार सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। हादसे के वक्त बस में करीब तीन दर्जन पर्यटक मौजूद थे। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments