मूसलाधार बारिश से बिलासपुर की जनता हुई परेशान
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा शहर के धौलरा रोड मार्केट के दुकानदार और यहां से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि हल्की सी बारिश होते ही राष्ट्रीय राजमार्ग का पूरा पानी सड़क पर भर जाता है और सड़क नाले का रूप धारण कर लेती है। कई बार विभाग के अधिकारियों को लोग इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के सिर पर जूं तक नहीं रेंगती। सड़क पर पानी भरने का मुख्य कारण निकासी नालियों का बंद होना बताया जा रहा है।
वीरवार को भी दोपहर बाद बिलासपुर में बारिश हुई, इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बस अड्डे के समीप धौलरा रोड मार्केट के दुकानदारों और यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए आफत पैदा हो गई। यह पहली बार नहीं है, वर्षों से यहां के दुकानदार इस परेशानी को झेलते आ रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि संबंधित विभाग के अधिकारी लोगों की इस परेशानी से अनभिज्ञ बने हुए हैं इस मूसलाधारबारिश से लोग काफी परेशान है और साथ ही साथ फसल को भी हानि हो रही है

No comments