क्या पहली जीत दर्ज कर पाएगी तेलुगू टाइटंस, आज पटना से मुकाबला
प्रो कबड्डी लीग में आज दो मुकाबले खेले जाने हैं. पहला मैच रात 7: 30 बजे यूपी योद्धा और गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के बीच खेला जाएगा तो वहीं आज का दूसरा मैच तेलुगू टाइटंस और पटना पाइरट्स के बीच होगा. दूसरा मैच रात 8: 30 बजे शुरू होगा.
पहले मैच की बात करें तो यूपी योद्धा की टीम ने अब तक इस सीजन में एक मात्र मैच खेला है, उसमें उसे हार मिली है. इस वक्त उसके शुन्य अंक हैं और प्वाइंट्स टेबल में यूपी 12वें नंबर पर हैं. वहीं गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने अपने एकमात्र मैच में अबतक जीत दर्ज की है. वह पांच अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है.
वहीं दूसरे मैच में आज तेलुगू टाइटंस की स्थिति पर बात की जाए तो उसका सफर प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में अभी तक निराशाजनक ही रही है. वह अपने शुरुआती तीन मैच हार चुका है. दो अंकों के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में इस वक्त नौवें नंबर पर है. वहीं तीन बार प्रो कबड्डी का टाइटल अपने नाम करने वाली पटना पाइरेट्स की टीम ने एक मैच खेला है और उसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है. 1 मात्र अंकों के साथ वह 10वें नंबर पर है

No comments