Breaking News

साइकिल की ब्रेक फ़ैल बचे की मौके पर ही मौत क्या हुआ जाने पूरी खबर



 गुलेला गांव में चलती साइकिल के ब्रेक फेल होने से सड़क पर गिरकर एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे उसके छोटे भाई को भी चोटें आई हैं। गिरने के कारण नाबालिग के सिर पर गंभीर चोट आई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

साइकिल की ब्रेक फ़ैल बचे की मौके पर ही मौत क्या हुआ जाने पूरी खबर



शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी दोनों भाई साइकिल लेकर सड़क की तरफ चले गए। दोपहर करीब एक बजे उनके माता-पिता को किसी ने सूचना दी कि उनके बेटे साइकिल से गिर गए हैं। जब जाकर देखा तो 14 वर्षीय बेटा अचेत था और उसके सिर पर चोट थी। जबकि छोटा 12 वर्षीय बेटा भी घायल था। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने बड़े बेटे को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित माता-पिता सब्जी की खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं। मृतक की तीन बहनें और दो भाई हैं। एसएचओ संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

No comments