सिपाही के पदों के लिए इस दिन होगी लिखित परीक्षा
प्रदेश पुलिस में सिपाही के एक हजार से ज्यादा पदों के लिए 11 अगस्त को लिखित परीक्षा करवाई जाएगी। इस परीक्षा में वे अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर ली है।
वर्तमान में करीब 40 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा को पास कर चुके हैं। दो अगस्त तक कुल्लू और लाहौल स्पीति में भी शारीरिक दक्षता परीक्षा खत्म हो जाएगी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय लिखित परीक्षा में शामिल होने वालों का आधिकारिक आंकड़ा जारी करेगा।
प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव के एलान से ऐन पहले भर्ती की अधिसूचना जारी की थी। एक महीने से ज्यादा तक ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद अलग-अलग जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा करवाई गई थी।
इस परीक्षा में पहली बार शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक सॉफ्टवेयर और टेबलेट के जरिये तय किए गए। भर्ती परीक्षा के अंतिम पड़ाव के नजदीक आने के साथ ही मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि अगस्त में 10, 11 और 12 तारीख को छुट्टी रहेगी।
ऐसे में 11 अगस्त की तारीख प्रस्तावित की गई है। हालांकि मौसम विभाग से संपर्क कर उस तारीख के आसपास मौसम की जानकारी भी मांगी गई है। सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद लिखित परीक्षा की तारीख और सेंटर तय अभ्यर्थियों को एसएमएस और ई-मेल के जरिये सूचित कर दिया जाएगा।

No comments