बाइक सवार की मौत जाने केसे हुई उसकी मौत
अंब-नंदपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार रात लगभग पौने आठ बजे हादसा उस समय हुआ, जब जुल्फी राम पुत्र रिड़कू राम निवासी नंदपुर अपनी बाइक पर घर से धंधड़ी स्थित अपने खेतों पर जाने के लिए निकले ही थे, कि घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूरी पर ही ऊना का तरफ से आ रही महिंद्रा मैक्स ने गलत साइड जाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। कथित रूप से बाइक सवार को गाड़ी लगभग 50 से 60 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस कारण गंभीर चोटों के चलते जुल्फी राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

No comments