नादौन मे 2 साल के बच्चे को सांप ने काटा बच्चे ने तोडा दम जाने पूरी खबर
नादौन के वार्ड नंबर-6 में दो वर्षीय बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई। बच्चे की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। नादौन के वार्ड नंबर-6 में दो वर्षीय अंकित चौधरी की सांप के डसने से मौत हो गई। बच्चे को बेहोशी की हालत में नादौन अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन इसी दौरान रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता अजीत सिंह ने कहा कि शनिवार रात को सारा परिवार जमीन पर सोया था। पर उनको क्या पता था की उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो जायेगा

No comments