Breaking News

नादौन मे हॉस्पिटल के कार्य की गति हुई धीमी मरीज हुए परेशान जाने किन किन मुसीबतों का करना पद रहा है सामना


 नादौन अस्पताल में एक ही बिस्तर पर दो से तीन रोगियों का उपचार किया जा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई रोगी तो अस्पताल से अपनी जिम्मेवारी पर छुट्टी लेकर कहीं और उपचार करवाने जा रहे हैं। ऐसी हालत में अस्पताल प्रशासन भी मजबूर है। भवन की कमी के करण एक ही बिस्तर पर तीन-तीन रोगियों का उपचार चल रहा है। दस बिस्तर के इस अस्पताल में दाखिल किए जाने वाले रोगियों की संख्या रोजाना पैंतीस-चालीस तक रहती है। वहीं इसके अलावा रात को आने वाले रोगियों की संख्या अलग से है। जबकि रोजाना दो सौ से अढ़ाई सौ तक की ओपीडी चल रही है। लोगो ने सरकार से मांग की है की जल्दी से जल्दी भवन का निर्माण किया जाये 

नादौन मे हॉस्पिटल के कार्य की गति हुई धीमी मरीज हुए परेशान जाने किन किन मुसीबतों का करना पद रहा है सामना


ऐसे में यहां के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। दिन के समय में भी चिकित्सकों के कमरों के बाहर लंबी लाइनों को अक्सर देखा जा सकता है। अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। सरकार बनते ही स्वास्थ्य मंत्री ने नादौन दौरे के समय दावा किया था कि एक साल में इस नए भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे, परंतु अभी भी जिस गति से कार्य चल रहा है उससे लगता है कि भवन के लिए लोगों को और अधिक इंतजार करना पड़ेगा। लोगों ने भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है ताकि, उनकी परेशानियों का हल हो सके। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार का कहना है कि भवन निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।


No comments