Breaking News

तीन युवक आये थे चोरी करने पर एक वृद्धा के डर से भाग हुए खड़े जाने केसे वृद्धा ने की उनकी छुटी

 नगर पंचायत भोटा में लोग नकाबपोश चोरों के डर से सहमे हुए हैं। बुधवार रात को मनोनीत पार्षद चंद्रशेखर के घर में तीन नकाबपोशों ने चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन बुजुर्ग महिला के शोर मचाने के बाद नकाबपोश घटना को अंजाम देने पहले वहां से भाग गए। शातिरों ने घर में घुस कर पहले बिजली की तारों को मीटर के समीप काटा, लेकिन जिस घर में वह चोरी करने की सोच रहे थे, उस घर की बिजली नहीं कटी थी। तीन से चार घर इकट्ठे होने के चलते नकाबपोश किसी और घर की बिजली काट गए। इसी दौरान कमरे में सोई वृद्धा ने बाहर नकाबपोशों के चलने की आहट सुनी। वृद्धा ने आंगन की बिजली जलाई। इस दौरान वृद्धा ने देखा कि आंगन में तीन नकाबपोश घूम रहे हैं। उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया।


तीन युवक ए थे चोरी करने पर एक वृद्धा के डर से हुए भाग खड़े जाने केसे वृद्धा ने की उनकी छुटी



वृद्धा की आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य उठ गए। इस दौरान घर के सदस्यों ने भी तीन नकाबपोशों को आंगन से भागते हुए देखा। सदस्यों ने कहा कि तीनों नकाबपोशों ने काले कपड़े पहने हुए थे। इन तीनों की लंबाई करीब साढ़े छह से सात फीट थी। जब आसपास के सभी लोग उठ गए तो नकाबपोश अंधेेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गए। इससे भोटा में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और सरकार से मांग की है कि सभी वार्डों में पुलिस कर्मी तैनात किया जाए। इस संबंध में पुलिस सहायता कक्ष भोटा के प्रभारी सुखदेव ने कहा कि इस बारे में सूचना मिली थी। टीम मौके पर गई, लेकिन वहां पर कुछ नहीं हाथ लगा पर पुलिस अपनी पूरी कोशिस करेगी चोरो को खोजने मे और जल्दी से जल्दी इनको पकड़ने मे 



No comments