भाषा अध्यापकों के पदों को भरने के लिए इंटरव्यू 4 को जाने किधर और कंहा और कब होंगे इंटरव्यू
पूर्व सैनिक कोटे से शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापकों के छह पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए 4 सितंबर को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। भाषा अध्यापकों के पद अध्यापक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों में से बैच के अनुसार अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। इसमें सामान्य वार्ड पूर्व सैनिक के तीन, एससी वार्ड पूर्व सैनिक के दो और एसटी वार्ड पूर्व सैनिक का एक पदा भरा जाएगा।

No comments