हिमाचल का सबसे ऊंचा स्मारकीय राष्ट्र ध्वज,सूना ही रह गया सैनिकों ने घर से लाकर फहराया तिरंगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना मुख्यालय पर स्थित एमसी पार्क में स्थापित हिमाचल के सबसे ऊंचे स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया था। इंडियन ऑयल कारपोरेशन द्वारा एमसी पार्क में 141 फ़ीट ऊंचे इस स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज के लिए लाखों रुपए खर्च करने के बाद इसे जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया

लेकिन पांच महीनों से स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज का पोल बिना तिरंगे के ही खड़ा है। एक ओर जहां देश भर में 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगह-जगह तिरंगा फहराया गया, वहीं ऊना में स्थापित यह स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज सूना-सूना दिखाई दिया। जिला प्रशासन द्वारा इस स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज की अनदेखी पर भूतपूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों में खासी निराशा रही।
क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ बने शहीदी स्मारक के लिए भूतपूर्व सैनिकों को घर से तिरंगा और पोल लाकर लगाना पड़ा। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी एमसी पार्क में ही स्थापित शहीद स्मारक पर
पुष्पांजलि अर्पित करने आई, तो उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए विशेष मौके पर ही तिरंगा फहराने की बात की । तो क्या स्वतंत्रता दिवस का दिन विशेष मौका नहीं था। उसके बाद कैबिनेट मंत्री जिला स्तरीय कार्यक्रम में ही राष्ट्रीय ध्वज फहराने की बात करते हुए चली गई
No comments