ट्वेंटी-20 रैंकिंग में मलिंगा की लंबी छलांग hp news
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में हैट्रिक सहित चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में गेंदबाजों की लिस्ट में 20 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मलिंगा इससे पहले वनडे में भी चार गेंदों पर लगातार चार विकेट ले चुके हैं। hp news
अब वह टी-20 और वनडे में चार गेंदों पर लगातार चार विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। मलिंगा ने हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में चार ओवर में एक मेडन सहित छह रन देकर पांच विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 37 रन से करारी शिकस्त दी।hp news
मलिंगा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। टी-20 रैंकिंग में मलिंगा के अलावा अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं। hp news

मलिंगा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। टी-20 रैंकिंग में मलिंगा के अलावा अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं। hp news
No comments