खुद ही रच डाली अपने साथ जबरदस्ती होने की कहानी बाद मे निकली झूठी जाने पूरी खबर
पुलिस थाना सुजानपुर में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई कि पहले उसे रस्सी से बांधा और फिर बाथरूम में बंद कर दिया। लेकिन, जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो यह शिकायत झूठी निकली। दरअसल थाना सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली एक पंचायत की एक लड़की तड़के अपने कमरे से उठी और बाहर गई। लेकिन, जब उसके पिता उठे तो उनके सवालों से बचने के लिए उसने खुद ही अपने साथ किसी व्यक्ति द्वारा जोर जबरदस्ती करने और उसे रस्सी के साथ बांधकर बाथरूम में बंद करने की कहानी रच डाली। घबराए परिजनों ने भी पुलिस में इसकी सूचना दे दी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर देखा कि लड़की बंधी हुई थी।

No comments