Breaking News

धर्मशाला टी-20 के लिए प्रशासन ने कसी कमर

धर्मशाला में 15 सितंबर को प्रस्तावित टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा तथा यातायात के लिए सुचारू प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे किसी भी स्तर पर मैच देखने के लिए आने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े।  उपायुक्त राकेश प्रजापति ने गुरुवार को डीआरडीए के सभागार में क्रिकेट स्टेडियम के प्रबंधकों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।hp news

hp news

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि प्रस्तावित मैच के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात प्लान तथा वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस अधिकारियों की ओर से प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, विद्युत आपूर्ति के साथ साथ पेयजल की उचित सप्लाई इत्यादि के लिए भी विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।hp news

उन्होंने कहा कि साफ सफाई के लिए नगर निगम के अधिकारियों को उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है इसके साथ ही स्टेडियम से लेकर आईटीआई तक लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे देर रात्रि को मैच खत्म होने पर दर्शकों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में दिक्कत नहीं हो।hp news

खिलाडि़यों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध

जानकारी के अनुसार साउथ अफ्रीका की टीम का नौ सितंबर को धर्मशाला पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जबकि भारतीय टीम का 13 सितंबर को धर्मशाला पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों की सुरक्षा की भी उचित व्यवस्था की जाएगी इसके लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीसी राघव शर्मा, एसडीएम डा. हरीश गज्जू, एएसपी दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्टेडियम प्रबंधक भी उपस्थित थे।hp news
पुलिस भी मुस्तैद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने भी क्रिकेट मैच के लिए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों सहित खिलाडि़यों के आने जाने व ठहरने से लेकर तमाम तरह के प्रबंधों का जायजा लिया, जिससे क्रिकेट मैच के दौरान सभी तरह की व्यवस्थाएं सुचारू बनाई जा सकेंhp news

No comments