Breaking News

हिमाचली फिल्म यारियां के लिए ऑडिशन शुरू, दो दिन में होगा कलाकारों का चयन

बड़े परदे पर आने वाली पहली हिमाचली फिल्म यारियां में काम करने के लिए ऑडिशन रविवार से शुरू होंगे। यह दो दिन तक चलेंगे। फिल्म को हिंदी में भी डब किया जाएगा।


 इसमें अभिनय करने के लिए हिमाचल के कलाकारों को तलाशा जाएगा। इसके लिए लॉर्ड महावीरा नर्सिंग इंस्टीट्यूट नालागढ़ में 29 और 30 सितंबर को ऑडिशन होंगे। फिल्म के निर्माता पोलाराम ढांगवाला ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उनके साथ नाटी किंग कुलदीप शर्मा भी उपस्थित रहे। 
पोलाराम ने कहा कि हिमाचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कहा कि इस फिल्म में बॉलीवुड और पॉलीवुड के कलाकार काम कर रहे हैं। 

फिल्म में नाटी किंग कुलदीप शर्मा और वह स्वयं दो दोस्तों की भूमिका निभा रहे हैं। बॉलीवुड के सितारे शक्ति कपूर, रजा मुराद और सुरेंद्र पाल के अलावा पंजाबी कलाकार भी अभिनय करेंगे। कुलदीप शर्मा ने कहा कि हिमाचल के कोने-कोने में फिल्म की शूटिंग होगी।

No comments