अब और सख्त होगी हैल्थ सेफ्टी रेगुलेशन डिपार्टमेंट की नजर, होगी कार्रवाई
हैल्थ सेफ्टी को लेकर यदि कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसे सजा देने में देरी नहीं की जाएगी। इसे लेकर हैल्थ सेफ्टी एंड रेगुलेशन डिपार्टमेंट ने गंभीरता जाहिर की है। निदेशालय के निदेशक एनके लट्ठ ने इस तरह के संबंधित केसों पर गंभीरता जाहिर की हैं, जिसमें वह स्वयं जाकर फार्मा कंपनियों की स्थिति का भी जाएजा ले रहे हैं।hp news
ऐसे अधिकारियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी, जिनकी भ्रष्टाचार में संलिप्त की शिकायत आएगी। उन्होंने इस तरह के मामलों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है, जिसमें उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया है। 9418010895 नंबर पर कोई भी भ्रष्टाचार के मामले को लेकर उन्हें शिकायत कर सकता है।hp news
कहा जा रहा है कि इस पर आम जनता भ्रष्टाचार की शिकायत करने से डरे नहीं। गौर हो कि भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए प्रदेश के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन को सस्पेंड करने के आर्डर जारी करने के बाद हैल्थ सेफ्टी एंड रेगुलेशन डिपार्टमेंट और भी इस मामले पर गंभीर बना गया है। बताया जा रहा है कि इस तरह के मामलोें में आम जनता के सहयोग की आवश्यकता पड़ती है, जिसमें आम जनता से भी अपील की जा रही हैhp news
कि यदि कोई भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत करता है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी भ्रष्टाचार के मामले पर विजिलेंस के तहत प्रदेश के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर पर शिकंजा कसा गया है। आय से अधिक मामले की शिकायतों को लेकर असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर पर नकेल कसी गई थी, जिसके बाद सरकार ने भी कार्रवाई कर कथित आरोपी को सस्पेंड कर दिया है।hp news
निदेशक ने यह भी साफ किया है कि राज्य में जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को जरा भी बख्शा नहीं जाएगा, वह खुद बद्दी गए हैं, मौके का जायजा भी लिया गया है। भविष्य में भी ऐसे मामलों पर पूरी तरह से पकड़ जमाई जाएगी और दोषियों पर पूरी कार्रवाई होगी।hp news
ऐसे अधिकारियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी, जिनकी भ्रष्टाचार में संलिप्त की शिकायत आएगी। उन्होंने इस तरह के मामलों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है, जिसमें उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया है। 9418010895 नंबर पर कोई भी भ्रष्टाचार के मामले को लेकर उन्हें शिकायत कर सकता है।hp news

कि यदि कोई भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत करता है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी भ्रष्टाचार के मामले पर विजिलेंस के तहत प्रदेश के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर पर शिकंजा कसा गया है। आय से अधिक मामले की शिकायतों को लेकर असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर पर नकेल कसी गई थी, जिसके बाद सरकार ने भी कार्रवाई कर कथित आरोपी को सस्पेंड कर दिया है।hp news
निदेशक ने जांची व्यवस्था
No comments